Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: घर बैठे पाएं 2 लाख रुपए, यहां से अभी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार महिला के लिए बहुत सारी योजनाएं लाती रहती है और अब बिहार सरकार “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की शुरुआत की है। इस योजना से शहर की महिलाओं से ले तक गाँव तक के महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की आर्थिक राशि दी जाएगी।

यदि आप भी इस योजना में आवेदन नहीं किए है और करना चाहते है तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताया है कि घर बैठे Mahila Rojgar Yojana में आवेदन कैसे करें? कौन-कौन से दस्तावेज लगते है? कौन पात्र है? इत्यादि सभी चीजें।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक सरकारी योजना है जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की महिलाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार के किसी एक महिला को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की राशि दी जाएगी। फिर 6 महीने के बाद आकलन के आधार पर 2 लाख रुपए का अतिरिक्त राशि और दी जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 -Overview

बिंदु जानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
कब शुरू हुआ28 अगस्त 2025
किसने शुरू कियामाननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी
किसके लिए महिलाओं के लिए
लाभ क्या मिलेगा10,000 रुपए और 6 महीने के बाद आकलन के आधार पर 2 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि और दी जाएगी
आवेदन कहां से करें https://mmry.brlps.in/

महिला रोजगार योजना के लाभ

इस योजना में कई सारे लाभ महिलाएं को मिलेंगे। सबसे पहला लाभ यह मिलेगा कि हर परिवार की किसी एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की राशि दी जाएगी जिससे वो खुद का रोजगार शुरू कर सकती है। दूसरा लाभ यह मिलेगा कि महिलाएं ऐसी योजनाओं से आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगी। इसके बाद तीसरा लाभ यह है कि रोजगार शुरू करने के 6 महीने के बाद यदि रोजगार सही चलता है तो और 2 लाख रुपए तक महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस योजना का शुरू करने का मकसद महिलाओं को आज के इस दौर में आगे बढ़ाना है। इस योजना से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि वो आर्थिक रूप से भी आगे बढ़ सकती है और अपने परिवार की आय बढ़ाने में मदद कर सकती है।

योजना के लिए पात्रता

महिला रोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ शर्ते पूरे करने पड़ेंगे जिसमें सबसे पहला शर्त है महिलाएं मतलब आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। दूसरा शर्त है आवेदक के परिवार में से किसी को भी सरकारी नौकरी न हो। तीसरा शर्त है कि आवेदक केवल महिलाएं होनी चाहिए।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप सभी शर्ते पूरे करते है और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो आपको उसके लिए सबसे पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार करने पड़ेंगे जो कि नीचे दी गई है:

  • आधार कार्ड: पहचान करने के लिए।
  • आय प्रमाण पत्र: पारिवारिक वार्षिक आय जानने के लिए।
  • जन्म प्रमाण पत्र: आवेदक की जन्म स्थान जानने के लिए।
  • बैंक पासबुक कॉपी: डायरेक्ट बैंक में पैसा भेजने के लिए और सत्यापन करने के लिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: सभी दस्तावेज सत्यापन के लिए।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया

यह योजना सभी महिलाएं के लिए शुरू की गई है चाहे वो महिलाएं शहरी क्षेत्र की रहने वाली हो या गांव की। शहरी क्षेत्र की महिलाएं के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग है और गांव की महिलाएं के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग है इसीलिए इस लेख में दोनों आवेदन प्रक्रिया बताया गया है।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले महिला रोजगार योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां राइट साइड में सबसे ऊपर 3 लाइन पर क्लिक करें।
  3. अब “आवेदन भरें” पर क्लिक करें।
  4. उसके बाद “Open Link 1” या “Open Link 2” पर क्लिक करें।
  5. उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप स्वयं सहायता समूह की सदस्य है यदि है आप हां पर क्लिक करें या नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें।
  6. नहीं पर क्लिक करने के बाद सभी डिटेल भरें जैसे: आधार नंबर, पति या पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि।
  7. सभी डिटेल और दस्तावेज भरने के बाद सबमिट कर दें और आवेदन संख्या नोट कर लें।

गांव क्षेत्र की महिलाएं के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं है तो आप स्वयं सहायता समूह में जुड़कर वहां से आवेदन कर सकते है। वहां एक बैठक होगा जिसमें सभी ऐसी महिलाएं होंगी जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। जो भी महिलाएं इस समूह में जुड़े है उसे ऑनलाइन आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

1. महिला रोजगार योजना का पैसा कब आएगा?

पहली किस्त जारी कर दिया गया है और यदि आपने आवेदन किया है लेकिन आपका पैसा नहीं आया है तो आप दूसरी किस्त का इंतजार करें।

2. क्या हर महीने खाते में 10,000 रुपए आएंगे?

नहीं, इस योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा फिर उसके 6 महीने के बाद आकलन के आधार पर यदि रोजगार सही चल रहा होगा तो आवेदक को 2 लाख रुपए का और सहायता राशि दी जाएगी।

3. कितनी महिलाओं को इस योजना के जरिए पैसा मिला है?

पहली किस्त में 75 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है जो कि 10,000 रुपए है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने यह जाना है कि Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है? इसके क्या लाभ है? इस योजना में आवेदन कैसे करें? आदि चीजें। इस योजना का मुख्य लाभ ऐसी महिलाओं को मिलेगा जिसमें रोजगार करने की काबिलियत है लेकिन वो पैसे की तंगी के कारण अपना रोजगार शुरू नहीं कर पाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp

Free Mobile Gift 📲

🚨 Breaking News! फ्री मोबाइल लेने के लिए ग्रुप से अभी जुड़े!

Powered by Webpresshub.net